खाटू श्याम बाबा की नगर में धूमधाम से निकली निशान यात्रा! 
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर- शाम छह बजे भारी बरसात के बाबजूद नगर के वंशी वाले श्री हनुमान मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी! यहाँ से पंडित राम प्रकाश मिश्र व पंडित अंकित मिश्र के सानिध्य में परिवार के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने भक्तो के साथ बाबा की ज्योति प्रज्वलित की! तपश्चात बाबा की झंडा निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो अस्पताल रोड़, पुराना बीएस अड्डा, मौजमपुर, दातागंज, निजामगंज, मुख्य चौराहा, बिरियागंज से स्टेटबैंक रास्ता से होकर रात करीब साढ़े आठ बजे बारह पत्थर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुँच कर संपन्न हुई!
श्री श्याम लाडला परिवार के अयोजकत्व में श्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई! इस दौरान डीजे पर बाबा के मधुर भजनों की ध्वनि पर श्याम भक्त झंडा लेकर झूमते नगर आए! इस दौरान पुलिस बल निगरानी में डटा रहा!
कार्यक्रम में अंकुर गुप्ता एडवोकेट, अनुज गुप्ता, संदीप शर्मा, राजेश राजन, किशन सक्सेना, सौरभ ओमर, अवधेश कश्यप, राजा रस्तोगी, गोपाल गुप्ता, राहुल अग्रवाल, रचित गुप्ता, अर्पित राठौड़, मनोज शर्मा गाजियाबाद, मनोज गुप्ता साहू, अमित गुप्ता, उपदेश गुप्ता , रामजी गुप्ता, संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता उर्फ रवि, सविता वर्मा, सुशील बाबू गुप्ता, मोहित गुप्ता, समेत तमाम पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की! इस दौरान सुरक्षा दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा!








