
CRS NEWS आज मॉनिटरिंग सेल रायबरेली द्वारा थाना सलोन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-34/2018 धारा-323 भादवि में प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त राधेश्याम पुत्र रामप्रताप निवासी दरसवां थाना सलोन जनपद रायबरेली को दिनांक 22 अगस्त 2023 को माननीय न्यायालय(ACJM-3) द्वारा 01 वर्ष का साधारण कारावास व 500 रूपये अर्थदण्ड की सजा दिलायी गयी है। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी करने वाली लोक अभियोजक श्री श्वेता कटियार व आऱक्षी पैरोकार राजकुमार का योगदान सराहनीय रहा है।
अवैध शस्त्र/कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 23 अगस्त 2023 को थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त शक्ति सिंह पुत्र स्व0 जंगबहादुर सिंह निवासी पूरे देवीदीन सिंह का पुरवा मजरे बिरनवा थाना नसीराबाद रायबरेली को 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ थाना क्षेत्र के भटपुरवा पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-289/2023 धारा -3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।










