
CRS NEWS झाँसी पहुँचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें विरासत में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल सकती है, सपा अध्यक्षी मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती। चंद्रयान 3 पर अखिलेश की टिप्पणी चांद मुबारक को केशव ने तुष्टिकरण की राजनीति बताया। केशव ने कहा कि अखिलेश सत्ता के बिना बेचैन हैं और तड़प रहे हैं। जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया है।डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा अब सैफई पार्टी बनने वाली है। सन 2047 तक का एजेंडा तय है, देश व प्रदेश में भाजपा की ही सरकार रहेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि चंद्रयान 3 के श्रेय की बात नहीं है, यह गौरव का क्षण है, इसका श्रेय देश की 140 करोड़ जनता को है।









