नेशनल शूटिंग के लिए चयनित हुए तिलहर के हसविंदर यादव! नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-स्टेट के बाद नार्थ जोन शूटिंग की दिल्ली में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में तिलहर क्षेत्र के युवा हसविंदर यादव को नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाने पर उनके नगर आगमन पर
भव्य स्वागत किया गया! राष्ट्रीय कामधेनु गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार व महामंत्री मनोज कश्यप के साथ ही युवा टीम ने हसविंदर को फूल मालाएं पहनाकर कर स्वागत किया!
तिलहर क्षेत्र के गांव गोपालपुर जदीद निवासी सुरेंद्र सिंह यादव के दो बेटों में छोटे बेटे हसविंदर यादव को दिल्ली के तुगलकाबाद में शुरू हुई 16 अगस्त से 25 अगस्त तक डॉ करणी सिंह नार्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में हसविंदर यादव को नेशनल शूटिंग के लिए चयनित किया गया! हसविंदर ने बताया कि जुलाई माह में स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में उसे नार्थ जोन के लिए चयनित किया गया था! 23 अगस्त को दस मीटर रेंज की एयरगन शूटिंग में उसे नेशनल शूटिंग के लिए चयनित किया गया है!
शूटिंग का शौक की बाबत पूछे जाने पर हसविंदर ने बताया की उसके बाबा इंस्पेक्टर सिंह एक अच्छे निशाने बाज थे! पिता सुरेंद्र सिंह को भी निशाने बाजी का शौक है, उन्ही से उसे भी यह शौक लगा! पिता सुरेंद्र सिंह, माता रामदेवी व बड़े भाई कुलविंदर सिंह ने उसके इस शौक की हौसला अफजाई की! बारह तेरह साल की उम्र से ही वह एयरगन से निशाना लगते रहने वाले हसविंदर यादव ने बाद में शाहजहाँपुर स्थित काकोरी शूटिंग उसने ज्वाइन किया, जहाँ से उसे स्टेट और नार्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता से अब नेशनल शुरू में भाग लेने का मौका मिला है!









