SOG व तिलहर पुलिस की सयुक्त कार्यवाही में करीब 46 लाख रूपये के अवैध मादक पदार्थ बरामद!
माल सहित मौके पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-29 सितम्बर 2023 को थाना तिलहर पुलिस व SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही के सरऊ पुलिया के नीच तिलहर से 3 नफर अभियुक्त रितिक व आशीष सिंह उर्फ छोटे तथा गौरव शर्मा को समय करीब 10 बजकर 40 मिनट पर 200 ग्राम अफीम और 130 ग्राम मैथाम फेटामाइन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया गया! इनके पास से 2 मोबाइल व एक मोटर साईकिल FZX यामा ब्लैक कलर और चार हजार रुपये नगद बरामद हुए! अभियुक्तो के विरुद्ध थाना तिलहर पर मु०अ०स० 732/2023 धारा 8/18/21 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई!
गिरफ्तार अभियुक्त रीतिक पुत्र राधे श्याम निवासी ग्राम पचदेवरा थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर एवं
आशीष सिंह उर्फ छोटे पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी उखरी थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर तथा गौरव शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा नि० मो० कुवरगंज थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर है!
पूंछतांछ में अभियुक्तो ने बताया कि हम लोग छोटी छोटी पुड़िया बनाकर हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालको को बेंच देते है जिसमे हमे अच्छा मुनाफा मिल जाता है! आज भी हम लोग ट्रक चालको को अवैध पदार्थ बेचने के लिये आये थे कि पुलिस ने हमे पकड लिया!
सूत्रो की माने तो मादक पदार्थो की अबैध बिक्री पर रोकथाम करने के लिए पुलिस जहाँ पूरी मुस्तैदी और सख्ती के साथ छापामारी करती नज़र आती है तो वहीं दूसरी ओर शॉटकट से अकूत धन कमाने की लालच में मादक पदार्थो का अबैध कारोबार करने वाले अधिकतर युवा पीड़ी पुलिस की आँखो में धूल झोक कर लगातार अपने काम को अंजाम देती नज़र आती है! हालांकि वो कहाबत है कि बकरे माँ आखिर कब तक खैर मना सकती है परन्तु सोचनीय प्रश्न यह है कि मादक पदार्थो की अबैध बिक्री पर आखिर किसका सरंक्षण है जो बेचने और प्रयोग करने वाले दोनो के ही घर और जीवन बरबाद करने पर तुले हैं!









