विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट वितरण!

स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण तथा सफाई मित्रों के सम्मान हेतु कार्यक्रम!
CRS शाहजहाँपुर/2अक्टूबर 2023. गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भवन में पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट वितरण व स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण तथा सफाई मित्रों के सम्मान हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि माननीय मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री उ० प्र० श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की अध्यक्षता में किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर एवं गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया!
विशिष्ट अतिथि माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप सहित सासंद श्री अरूण कुमार सागर, विशेष सचिव ग्राम विकास श्री सुखलाल भारती, जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह, सीडीओं एसबी सिंह व एडीएम प्रशासन श्री संजय पाण्डेय तथा एडीएम वि०/रा० श्री सुरेश कुमार ने भी गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये!
इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षित 10 लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया गया तथा स्वामित्व योजना के 10 लाभार्थियों को घरौनी वितरित की गयी व 05 स्वच्छता कर्मियों को अंग वस्त्र व उपहार भेंट देकर सम्मानित किया गया! मा० मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के पारंपरिक कारीगरों व दस्तकारों जैसे बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने, नाई , सुनार लोहार, कुम्हार, हलवाई ,मोची, राज मिस्त्री, चटाई बुनकर, झाड़ू बनाने वाले, माली, धोबी, मछली का जाल बुनने वालें आदि मजदूरों को छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी! इस योजना को विशेष रूप से समाज के निचले स्तर के कामगारों के कल्याण हेतु शुरू किया जा रहा है!
उन्होने कहा कि शिल्पकारों और कामगारों को इस योजना के तहत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा! साथ ही प्रशिक्षण लेने वालों को टूलकिट हेतु 15 हजार धनराशि भी उपलब्ध करायी जाएगी! उन्होने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बिना किसी गारण्टी के 5 प्रतिशत की ब्याजदर से ऋण भी बैंकों के माध्यम से मिल सकेगा! इस योजना के अंतर्गत 18 तरह के विभिन्न कामों में लगे लोगों को शामिल किया गया है! साथ ही उन्होने स्वामित्व योजनान्तर्गत जानकारी देते हुये बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वसने वाले लोगो घरौनी वितरण से एक नई पहचान मिलेगी! उन्होने कहा कि घरौनी भी एक प्रकार का सिक्यूरिटी एसेट्स है जिसे आप सिक्यूरिटी के तौर उपयोग कर सकते है! साथ ही उन्होने स्वच्छता की ओर ध्यानाकर्षण करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री सहित सभी अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया जिसका उद्देश्य स्वच्छता का संदेश देना है! उन्होने कहा कि अपने आस-पास का माहोल को स्वच्छ रखें, इसे अपनी दिनचार्या का अंग बनाये! एक स्वस्थ्य व्यक्ति ही बेहतर भविष्य का निर्माण करता है!
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप ने गांधी जी की विचारधारा तथा उनके जीवन विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये प्रकाश डाला! उन्होने कहा कि महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान के साथ जुड़कर, सभी लोग अपना योगदान देते रहें! साथ ही उन्होने भारत सरकार तथा उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा उनके लाभ के विषय में भी जानकारी दी! उन्होने सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो की जानकारी देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की पुरानी कठिनाइयों को बहुत बारीकी से समझा और महिलाओं के लिए 13 करोड़ शौचालय बनवाने का कार्य किया है! कोरोना काल के दौरान हर एक भारतवासी को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराकर जिवन रक्षा की। सरकार द्वारा निरंतर विकास तथा रोजगार के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है!
सासंद अरूण कुमार सागर ने पीएम विश्वकर्मा श्रमसम्मान योजना के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनने, नाई , सुनार लोहार, कुम्हार, हलवाई ,मोची, तमाम छोटे-छोटे कार्य कारने वाले कामगारों को सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहन दिया जा रहा है जिससे वह अपने रोजगार को और बढ़ा सकते है! उन्होने कहा कि सरकार द्वारा अन्य ऋण योजनाए भी संचालित है जिसके माध्यम से लाभ लेकर अपना नया रोजगार शुरू किया जा सकता है!
विशेष सचिव श्री सुखलाल भारती ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि गांधी जी भारत में उस प्रकार की स्वच्छता लाना चाहते थे! हमारी अस्वास्थ्यकर आदतों की ओर इशारा करते हुए, गांधीजी ने शौचालयों में साफ-सफाई का ध्यान रखने पर जोर दिया! उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि प्रधानमंत्री के अहृावन पर लोगो में स्वच्छता के प्रति उत्साह देखने को मिला!
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री उमेंश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुये बताया किया विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना पहले से संचालित है, पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से इसे विस्तार दिया गया है! जिसके माध्यम से छोटे कामगारो को प्रशिक्षण व टूलकिट उपलब्ध करायी जायेगी! इस योजना के माध्यम से तमाम छोटा रोजगार करने वालों को सहायता प्राप्त होगी! कार्यक्रम के दौरान सीडीओं एसबी सिंह व एडीएम प्रशासन श्री संजय पाण्डेय तथा एडीएम वि०/रा० श्री सुरेश कुमार, पूर्व जिला पं० अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित अधिकारी एवं जनप्रितिनिधिगण तथा लाभार्थी एवं आमजन मौजूद रहे!









