संघ कार्यालय का शुभारंभ होने से मिलेगा सामाजिक कार्यों को बल- हरीश रौतेला!
संघ के प्रांत प्रचारक ने हवन में आहुतियां डालकर किया नवीन कार्यालय के गृह-प्रवेश का शुभारंभ!

CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ हरीश रौतेला ने सरस्वती शिशु मन्दिर के सामने संघ के नवीन कार्यालय के गृह प्रवेश का शुभारंभ किया! उन्होंने गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित सामूहिक हवन पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ में आहुति डालकर किया! इसके उपरांत उन्होंने स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ दृष्टि से पुवायां जनपद मुख्यालय है जहां संघ कार्यालय का शुभारंभ होने से सामाजिक और रचनात्मक कार्यों को बल मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संघ कार्य में सुगमता रहेगी! उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक हर घर से निकलने चाहिए तथा संघ के संघ के स्वयंसेवक प्रत्येक क्षेत्र में होने चाहिए!
हवन पूजन कार्यक्रम पं० कमल प्रकाश द्विवेदी ने संपन्न करवाया!
इस अवसर पर विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल, जिला प्रचारक जय किशोर, जिला संचालक डॉक्टर राकेश मिश्रा, सह जिला कार्यवाह अमित कुमार, इफको के उपलक्ष्य बलवीर सिंह, एम एल सी डा सुधीर गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह, भाजपा नेत्री रजनी भानु सिंह, विकास द्वय, विनोद, ओमेंद्र सिंह, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे!









