तिलहर पालिका परिसर में नवनिर्माण इमारत में घटिया सामिग्री प्रयोग की सभासदो ने की आयुक्त से शिकायत!


CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर पालिका तिलहर स्थित निर्माण कराई जा रही नई इमारत में घटिया सामिग्री के प्रयोग पर पालिका की गठित नये सदन से सम्मानित सदस्यों द्वारा दो बार जनहित में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन लम्बा समय बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नही हो सकी बल्कि उच्चाधिकारियों द्वारा नवनिर्माण बिल्डिगं को एक नज़र देखने की फुर्सत तक नही मिली! इस बात से खिन्न नई सदन के सम्मानित सदस्यों एक बार फिर आयुक्त महोदय बरेली परिक्षेत्र बरेली को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि उक्त मामले में ठेकेदार का पेमेंट रोका जाए अन्यथा फिर दूसरी पार्टी आप होगे!
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वार्ड सं० 19 से सभासद का पद जीते संदीप कुमार रस्तोगी के नेतृत्व में नगर के कई सभासदो द्वारा पालिका सभा गार नवनिर्माण इमारत में घटिया सामिग्री के प्रयोग पर एतराज जताते हुए अधिशासी अधिकारी व SDM को लिखित और मौखिक, दोनो रूप से अवगत कराया गया परन्तु उस पर अब तक कोई कार्यवाही न होने और उसी घटिया तकनीक से लगातार चल रहे इमारत निर्माण से खिन्न सभासदो ने कमिश्नर बरेली परिक्षेत्र बरेली को पत्र लिख कर मांग की कि एक सप्ताह के अन्दर ठेकेदार का पूर्ण पेमेंट रोक कर निर्माण कार्य की ड्रिल तकनीक से जांच कराई जाए अन्यथा हम सभासद गंण न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे जिसमें दूसरी पार्टी आप व निर्माण JE अधिशासी अधिकारी तथा ठेकेदार प्रदीप गप्ता होंगे!
सूत्रो की माने तो नगर के सम्मानित सभासदो द्वारा इससे पूर्व भी अनेको बार नगर में जनहित विकास कार्यों में घटिया सामिग्री के प्रयोग पर बिरोध जताया जाता रहा और तमाम शिकायते भी की जाती रही हैं लेकिन इस सबको दरकिनार कर खड्डीबाली पुलिया से नटबाबा के मठ तक यानि बतलैया सोसायटी तक नाला निर्माण भी पूरी तरह अबैध और मानक बिहीन निर्माण आखिर हो ही गया और उसकी पेमेंट भी पालिका प्रशासन ने कर दी जबकि हल्की सी बारिश नाला निर्माण की सारी पोल खोल देती है! यही नही नगर के अनेक विकास कार्यों के निर्माण भेड़ चाल पर मानकबिहीन कराते हुए प्रदेश सरकार के खज़ाने से करोड़ो रुपया निकाल कर बंदरबाट का खेल चलता आ रहा है!









