BDO की अध्यक्षता में उचित दर दुकान के लिए खुली बैठक सम्पन्न!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर- तिलहर ब्लाक की ग्राम पंचायत धर्मपुर कंजा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत रिक्त उचित दर दुकान के चयन हेतु ग्राम सभा की तीसरी खुली बैठक, पंचायत भवन, धर्मपुर कंजा में संपन्न हुए! खुली बैठक में नोडल अधिकारी के रूप में BDO बृजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई!
बैठक के दौरान ज्योति एस एच जी को 321 एवं आशा एस एच जी को 129 लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ, परिणाम स्वरूप 192 लोगों के भारी अंतर से ज्योति एस एच जी के श्री मती बेबी पत्नी श्री रामबाबू को विजेता घोषित किया गया!
बैठक के सहयोग में ADOISB अभिषेक शुक्ला, ADOC संजय दीक्षित, संतोष बाबू (प्रभारी एडीओ,पंचायत), अनुज सिंह (ब्लॉक मिशन प्रबंधक), लाल सिंह (उपनिरीक्षक), हेड कांस्टेबल (संजीव कुमार), राधेश्याम, अमर पाल (होम गार्ड), रिचा एवं प्रीति महिला कांस्टेबल) ने कर्तव्य निभाते हुए बैठक आयोजन में एवं ग्रामीणों की काउंटिंग में अच्छा कार्य किया! BDO श्री मिश्र ने व्यक्तिगत रूप से भूरि भूरि प्रशंसा की और भगवान से प्रार्थना क्रताभून कि उक्त सभिनपुलिस विभाग की टीम अपने जीवन में इसी तरह अपने कर्तव्यों को निभाते हुए सफलता प्राप्त करते रहे!









