आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश कलश यात्रा संपन्न!

CRS शाहजहाँपुर-गुरूवार को गांधी भवन में मुख्य अतिथि मा० प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महेत्सव के अन्तर्गत “मेरी माटी मेरा देश” अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया!कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया! कार्यक्रम की शुरूआरत मा० प्रभारी मंत्री जी ने अमर वलीदानियों शहीद पं० राम प्रसाद बिस्मिल, ठा० रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया!
माधव राव सिन्धिया पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की तथा आर कन्या इण्टर कालेज व सुधामा प्रसाद इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति में भाव विभोर कर देने वाले सुन्दर नृत्य एंव कला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य प्रदर्शन किया गया! इस दौरान सांस्कृति विभाग द्वारा नामित कलाकार श्रीमती सरिता बाजपेयी द्वारा भी देश भक्ति गीत की सुन्दर प्रस्तुति की गयी! मा० प्रभारी मंत्री ने गांधी भवन में मौजूद सभी लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी! उन्होने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी स्कूलों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उत्साहवर्धन किया!
कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उ०प्र०/प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अपने उद्धबोधन की शुरूआत *हम निकल पड़े है प्रण करके, तन मन अपना अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अंबर से ऊँचा जाना है, भारत को श्रेष्ठ बनाना है, “कविता” पढ़ कर की! उन्होने कहा कि यह भूमि वह पवित्र भूमि है जहां पर पं० राम प्रसाद बिस्मिल, ठा० रोशन सिह, अशफाक उल्ला खान ने जन्म लिया! मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का महाआयोजन उन क्रान्तिकारी शहिदों और देश की सीमा की रक्षा करने वाले जवानो को भावभीनी श्रद्धाजंलि है, जिन्होने अपनी जान की बाजी लगाकर भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखते हुये देश को आजाद कराने का कार्य किया है!
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश भर में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है! यह अभियान देश के वीरो को सम्मान देने के लिये शुरू किया गया था! इस यात्रा में अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से कलशों में माटी व पौधे लेकर जाना है! पूरे देश में 75000 कलश पौधो सहित नेशनल वार मेमोरियल के करीब दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा! इसी क्रम में आज 27 प्रमुख स्थानों से जनपद से कलश लेकर महायात्रा को पूर्ण करने की दिशा में आज का आयोजन सम्पन्न किया गया है! उन्होने कहा कि कई स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रीय प्रेम को समर्पित करते हुये अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी! ऐसे बच्चे शाहजहाँपुर वालो को लिये प्रेरणा का स्त्रोत है!
उन्होने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि 2047 में जब देश आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा तब हर राष्ट्रभक्त को भारत को सशक्त एवं महाशक्ति के रूप में देखने की इच्छा पूरी होगी! 2047 तक हमारा देश दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश होगा! उन्होने कहा कि हमने 200 वर्षो तक अनेकों शासकों की गुलामी में जिया है लेकिन वर्तमान देश के प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुये पिछले 09 बर्षो में देश की अर्थव्यवस्था को 05 नं० पर लाकर भारत को मजबूत स्थिति में खड़े करने का कार्य किया है!
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुये बताया कि यह द्वितीय चरण शुरू हुआ था, जिसमें गावों नगर पंचायतों से होते हुये जिला मुख्यालय पर तथा मुख्यालय से लखनऊ तथा लखनऊ से कलशों में मिट्टी व पौधे लेकर दिल्ली भेजा जायेगा! उन्होने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम की भावना को विकसित करना है! उन्होने बताया कि 1857 में मेरठ से स्वतंत्रता की चिंगारी उठी थी, 1947 तक आते आते उसे 90 साल लगे, जो कि एक बहुत ही संघर्ष भरा सफर था! और अभी सिर्फ हम लोगो को 75 साल ही हुये है अजाद हुये से! जिलाधिकारी ने बताया कि ठीक 25 साल बाद हम आजादी के 100 वर्ष पूर्ण करेगें! कोई भी देश, कोई भी राष्ट्र तब तक आगे नही बढ़ सकता जब तक वहा के लोगो में राष्ट्रप्रेम की भावना न हो! उन्होने बताया कि इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे है, जिससे कि देश के अमर शहिदों वलिदानियों को नमन किया जा सके, लोगो में राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित हो!
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री के०सी० मिश्रा, महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पि गुप्ता, पिछडा़ वर्ग मौर्चा जिलाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ कश्यप, प्रतिनिधि लो० नि० वि० विनीत मिश्रा, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ वाल्मीकि, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जयसवाल, नगर मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, पीडीडीआरडीए अवधेशराम, सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे!









