पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया!



जवानों को मानसिक व शारिरिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा साथ ही दंगा नियंत्रण अभ्यास भी कराया गया!
CRS शाहजहाँपुर-पुलिस अधिक्षक अशोक कुमार मीणा, ने पुलिस लाईन मैदान में परेड के निरीक्षण के उपरान्त जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवाई और इसके बाद परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाये रखने के लिए ड्रिल कराई! साप्ताहिक परेड के दौरान पी०आर०वी० 112 वाहनों को चेक कराने के साथ ही उपकरणों के रख रखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये!
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा शस्त्रों तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों की क्रियाशीलता को चेक किया गया तथा साप्ताहिक परेड में सामिल पुलिस कर्मियों को दंगों से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया, जिसमें निरीक्षण, उपनिरीक्षक, आरक्षी तथा महिला आरक्षियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रयोग कराकर अभ्यास कराया गया!
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा परेड के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आर ओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई रखने व डेंगू से बचने के लिये पुलिस लाइन परिसर में समय-समय पर फॉगिंग कराने, एंटी लार्वा छिड़काव कराने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया! निरीक्षण के उपरान्त अर्दली रूम में सम्बन्धित कर्मचारीयों का ओ0आर0 लिया गया व विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये! उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/प्रतिसार निरीक्षक, यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें!









