महिला कल्याण विभाग में लौहपुरुष सरदार पटेल की मनाई गई जैंयंती!

CRS शाहजहाँपुर-महिला कल्याण विभाग में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2023 को *राष्ट्रीय एकता दिवस* के रूप में वन स्टॉप सेंटर पर “राष्ट्रीय एकता” की शपथ दिलाई गई, जिसमें महिला कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ व नवादा इन्देपुर की बालिकाओं व महिलाओं उपस्थित रही!
महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पटेल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बालिकाओं द्वारा वन स्टाफ सेंटर में शपथ व मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई!
इस मौके पर मिशन शक्ति-4 के तहत बालिकाओं को सभी हेल्पलाइन नंबर तथा लाभकारी योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा स्पॉन्सरशिप की जानकारी देते हुए बालिकाओं की आत्मरक्षा, स्वावलंबन तथा सामाजिक कुप्रथाएं ,बाल विवाह ,दहेज प्रथा आदि के प्रति भी जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मेंहंदी प्रतियोगिता में विजेता को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बेग देकर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग समस्त टीम उपस्थित रही!










