शिवलखन की हुई गंगा,गायत्री परिवार ने कराया निर्धन कन्या का विवाह!
CRS पुवायां/शाहजहांपुर-मंगलवार को गायत्री परिवार ने एक निर्धन परिवार की कन्या का विवाह सम्पन्न कराया! व्यापार मण्डल की ओर से कन्या के विवाह पर उपहार भेंट कर सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की गई! स्थानीय गायत्री चेतना केंद्र कार्यालय पर नगर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी शिवलखन पुत्र नन्हेंलाल एवं सावित्री देवी कश्यप ने गंगा कश्यप पुत्री राधे एवं किरण कश्यप दांपत्य सूत्र में बंध गए!
वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा और शिव लखन ने अग्नि के सात फेरे लिए।आचार्य श्यामाचरण शर्मा एवं सूरज प्रसाद द्वारा ने गायत्री चेतना केंद्र पर विधिवत वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया! इस अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र के तहसील प्रभारी प्रमोद चंद्र गुप्ता , आभा गुप्ता,दिलीप कुमार, एकता भारद्वाज, श्याम लता, मिथिलेश कुमारी, गरिमा भारद्वाज, गौरव भारत सहित तमाम गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!









