बार बार शिकायत के बाद भी तिलहर नगर पलिका इमारत निर्माण की नही हो रही जांच!
पालिका और ठेकेदार की मिलीभगत की संभावना!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-पालिका परिसर में वोर्ड सभागार की इमारत के निर्माण को लेकर नई सदन के मेम्बरो में काफी रोष व्याप्त नज़र आ रहा है! वोर्ड के सम्मानित सभासदो के अनुसार इमारत का निर्माण बिना मानक और घटिया सामिग्री से ठेकेदार करा रहे है जिसकी बार बार शिकायत करने के बाद भी न ही कोई जांच हुई और न ही ठेकेदार का पेमेंट रोका गया जबकि नई इमारत में लगाई गई सामिग्री हाथ लगाने और मोटर साईकिल की चाबी लगाने से छुट कर गिर रही है!
विदित हो कि इससे पूर्व भी अधिशासी अधिकारी सहित मंण्डल आयुक्त बरेली परिक्षेत्र बरेली को भी वोर्ड की नई इमारत के निर्माण में घटिया सामिग्री लगाकर सरकारी धन बंदर बाट होने का आरोप लगा कर, जांच कराए जाने और जांच होने तक ठेकेदार का पेमेंट रोके जाने तक की पालिका सभासद मांग कर चुके हैं परन्तु अब तक कोई कार्यवाही न होते देख सभासदो ने एक बार फिर वार्ड 19 के सभासद संदीप रस्तोगी के नेतृत्व में मांग उठाते हुए अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौपा!
नई इमारत का निर्माण कर रहे ठेकेदार प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सम्मानित सभासदो की मांग पर इमारत निर्माण में लग रही सामिग्री की दो बार जांच की जाचु की है और जांच में इमारत में लगाई जा रही सामिग्री न तो घटिया बताई गई है और न ही मानक के बाहर है! उधर सभासद संदीप रस्तोगी की माने तो कहा कि कोई भी अब तक जांच नही कराई गई है क्यूंकि यदि जांच कराई गई होती तो हम शिकायत कर्ताओं को मौके पर जरुर बुलाया जाता परन्तु इतनी बार जनहित में शिकायत करने के बाद भी यदि कोई जांच नही की जा रही है तो फिर इसे सरकारी धन का बंदरबाट नही तो और क्या नाम दिया जाए! सभासदो ने आज फिर अधिशासी अधिकारी को पत्र लिख कर जांच होने तक ठेकेदार की पेमेंट रोके जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है!
इस मौके पर वार्ड सं० 13 सभासद अखलाक़, वार्ड सं० 6 से अमित कुमार, वार्ड सं० 2 से श्रीमती छाया देवी, वार्ड सं० 19 से संदीप रस्तोगी, वार्ड सं० 21 श्रीमती जबीदा, वार्ड सं० 23 अजमा शाहीन, वार्ड सं० 12 अभिषेक सिंह, वार्ड सं० 4 संगीता सिंह, वार्ड सं० 18 आसिफ खाँ, वार्ड सं० 9 शानू सहित सभासद दिलीप कुमार, सतेन्द्र सिंह आदि सभासद मौके पर मौजूद रहे!









