ब्लाक परिसर में खरीफ गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन!
जिला स्तर के अधिकारियों ने किसानो को दी विभिन्न जानकारियाँ!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-विकास खंड तिलहर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कविता यादव जी ने अपने कर कमलों से रिवन काटकर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया!
ब्लाक प्रमुख श्रीमती यादव ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त की और कृषको को पराली प्रबंधन हेतु वेस्ट डीकम्पोजर का निःशुल्क वितरण किया! गन्ना शोध परिषद् के वैज्ञानिक डॉ आर डी तिवारी ने कृषकों को गेंहू, दलहन व तिलहन की वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जानकारी दी! डॉ पी के कपिल सहायक निदेशक प्रशिक्षण गन्ना शोध परिषद् ने कृषकों को गन्ने की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी! इस जानकारी में बीज की बुवाई, उन्नत किस्में, कीट एवं रोगों से बचाव आदि की विभिन्न जानकारिया प्रदान की!
जिला कृषि अधिकारी डॉ सतीश चन्द्र पाठक ने पराली प्रबंधन एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी! सहायक विकास अधिकारी कृषि लवकुश कुमार ने कृषकों को पराली प्रबंधन हेतु वेस्ट डीकम्पोजर तैयार करने एवं उसके उपयोग करने की जानकारी दी! अन्त में एमएमएस मुख्यालय अशोक कुमार गौतम ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया!
इस भव्य कार्यक्रम में कृषि विभाग से एस एमएमएस तिलहर डॉ गुरु मुख ज्ञानी, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा रूप किशोर, बीज भंडार प्रभारी बृह्म प्रकाश, बीटीएम चन्द्र पाल, एटीएम रामपाल, एडीओ कोआपरेटिव संजय दीक्षित, जे ई लघु सिंचाई अतर पाल सिंह विकास खंड तिलहर के सभी अधिकारी व कर्मचारीयों के साथ भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष कृषक उपस्थित रहे!









