कवयित्री राजबाला धैर्य और कवि डॉ प्रदीप वैरागी को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ का विशेष सम्मान!
महाकवि नागार्जुन की पुण्यतिथि पर भागलपुर में आयोजित किया गया अधिवेशन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम!
CRS शाहजहाँपुर/बरेली-रविवार को महाकवि नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विक्रमशिला विद्यापीठ के 24 वें अधिवेशन एवं सह सम्मान कार्यक्रम में बरेली की कवयित्री राजबाला धैर्य विद्या वाचस्पति और शाहजहांपुर के कवि डॉ प्रदीप वैरागी को विद्यासागर सम्मान*से सम्मानित किया गया!
मंचासीन अतिथि बाल श्रम आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कांत मिश्रा, महापौर बीना यादव, दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ वृंदावन के कुल सचिव , विक्रमशिला विद्यापीठ के कुल सचिव देवेंद्र साहू के कर कमलों द्वारा राजबाला धैर्य को विद्या वाचस्पति एवं विद्यासागर सम्मान से सम्मानित किया गया!
साथ ही शाहजहांपुर के डॉ प्रदीप वैरागी को “विद्यासागर सम्मान” से सम्मानित किया गया! उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान रामा इण्टर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य वीर सिंह आज़ाद ने प्राप्त किया! सम्मान समारोह में असम,गोवा, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली,छत्तीसगढ़, बिहार, सिक्किम आदि जगह से साहित्य मनीषियों का आगमन हुआ! कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर स्थित देवी बाबू प्रसाद धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र पांडे ने किया!
सम्पूर्ण देश से आए साहित्यकारों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सम्मान पाकर विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ का आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों को स्वादिष्ट जलपान और विशेष भोज दिया गया! विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ एक लम्बे समय से हिंदी के लिए समर्पित पीठ है जो हिंदी के क्षेत्र में कार्य करने वाले साहित्यकारों को समय-समय पर सम्मानित करती है! इस सम्मान समारोह में हिन्दी के प्रख्यात कवि “रामधारी राम सिंह दिनकर ” सम्मान,हिंदी गौरव सम्मान, विद्यासागर सम्मान,साहित्यकारों को दिए गए! इस अनमोल सम्मान के लिए उन्होंने *विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ*का आभार व्यक्त किया!









