साहब हम आज भी भीख मांग कर खाते हैं और छप्पर में रहते हैं!हमारा कॉलोनी भी बनवा दो पैसा तो आपने निकाल लिया!

CRS इंतजार सिंह क्राइम रिपोर्ट सर्च!
रायबरेली/गदागंज-रायबरेली जिले के विकासखंड दीन शाह गौरा के अंतर्गत हमीर मऊ ग्राम सभा में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान के द्वारा बुजुर्ग नंदलाल पुत्र सुखदेव ग्राम सरदारगंज मौजा हमीरमऊ ब्लाक दीनशाह गौरा तहसील डलमऊ का निवासी है और उनकी उम्र लगभग 80 वर्ष है, और उनका कॉलोनी रजिस्ट्रेशन नंबर up125054450 पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास की धनराशि सीरियल नंबर 14 पर नंदलाल का नाम है!
लेकिन आपको हम बता दें कि नंदलाल अभी भी अपना गुजर बसर छप्पर मे रह के कर रहे है प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2022-23 मे कालोनी आई थी लेकिन नंदलाल को नहीं बताया गया! नंदलाल का आधार कार्ड और बैंक की पासबुक ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि ने अपने कब्जे मे ले रखी थी प्रधान प्रतिनिधि ने नंदलाल को बुलाया और बताया की आपको पेंशन लेने के लिए बैंक मे चलना है और नंदलाल को 2 बार बैंक ले जा के सारे पैसे निकाल लिये। जब नंदलाल को बाद मे पता चला तो नंदलाल ने इसके बारे मे प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि से पूछा तो बोले की 20000 रूपये ले लो और कहीं शिकायत मत करना और नंदलाल पुत्र सुखदेव के ऊपर शिकायत न करने का दबाव बना रहे हैं और जबरदस्ती सुलहनामा के लिये प्रयास कर रहे हैं!
सूत्रों से जानकारी मिली है कि नंदलाल पुत्र सुखदेव छप्पर डालकर खुले आसमान के नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रहा है उम्र 80 वर्ष है स्वयं मांग कर बनाता खाता है सूत्रों की माने तो 20 वर्ष पूर्व बलदेव यादव को मिली कॉलोनी का प्लास्टर करा कर बता रहे हैं कि मैं आपको दे दूंगा!
वहीं जब इस संबंध में विकास खंड अधिकारी दीन शाह गौरा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं था जांच कर कार्यवाही की जाएगी आखिर यू पी के मुखिया योगी आदित्यनाथ के लाख प्रयास के बावजूद भी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी सुधरने का नाम क्यू नही ले रहे ऐसी भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान पे कठोर कार्यवाही होना चाइए जिससे दुबारा किसी गरीब के साथ ऐसी कोई घटना का शिकार न हो और न्याय के लिए भटकना पड़े!
फोटो-80 वर्षीय पीड़ित नंदलाल!









