
धनतेरस ,दीपावली पर नवांगतुक थाना प्रभारी गदागंज संतोष कुमार सिंह ने की आम जनमानस से अपील।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज, नवागंतुक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने पद भार ग्रहण कर क्षेत्र का दौरा किया।लोगो से मिलकर प्रभारी निरीक्षक ने बताया की आप सभी लोग बड़े ही हर्षोल्लास उत्सुकता पूर्वक दीपावली भाई दूज धनतेरस का त्योहार मनाये पर अराजक तत्वों शरारती लोगो के बहकावें में न आये और अराजक तत्व शरारती लोगो पर पुलिस के साथ साथ आप लोग भी पैनी नजर रखे ताकि त्योहार में किसी भी प्रकार खलल न पड़े तथा प्रभारी निरीक्षक ने यह भी कहा समय के रहते हुए गांवों में लोगो को सूचित करें कि कही भी त्योंहार में जुंवा नही होना चाहिए यदि कही भी ऐसा करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी
वही पुलिस जनता की मित्र हैं समाज की सेवा निष्पक्षता से की जायेगी पूरी तरह हमारे कोशिश रहेगी कि कभी भी निर्दोष को फंसने नही दिया जायेगाऔर दोषी को बख्शा नहीं जाएगा अपराधी कितना भी पहुंच वाला हो अपराधी है तो अपराधी इसकी कोई जाति नहीं होती है मेरा उद्देश्य रहेगा अपराध का खात्मा और अपराधी को सुधारना अपराधी को संरक्षण देने वाला ब्यक्ति भी अपराधी होता है।आम जनमानस से अपील है कि थाने के किसी काम के लिए सीधे सम्पर्क करें किसी भी दशा में बिचौलिया दलाली बर्दाश्त नहीं है थाने पर किसी भी प्रकार से लेन देन नही होगा मेरे रहते सही है तो सही गलत है तो गलत बिना किसी भेद भाव के न्याय किया जायेगा।









