
पीआरवी 1771 के जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद भैंस को कुएं से निकाला गया बाहर ।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम हसऊ पुर मजरे गौरा हरदो में गहरे कुएं में गिरी भैंस कड़ी मशक्कत के बाद पीआरबी के जांवाज जवान ज्ञान चन्द्र व गार्ड अमरेन्द्र बहादुर यादव एवं गांव के लोगों के द्वारा सकुशल कुआं से बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरा हरदो के हसउपुर निवासी हीरालाल की भैंस दिन में अचानक कुएं में गिर गई। और देखा की भैंस नहीं है काफी खोजबीन की फिर भी पता नहीं चला जब सुबह लगभग 11:00 बजे कुएं में देखा तो गहरे कुएं में दिखाई दी। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत की लेकिन नहीं निकाल पाए गांव के लोगों ने डायल 112 को फोन किया और मौके पर पहुंची 1771 पीआरवी के कांस्टेबल ज्ञान चन्द्र व चालक अमरेन्द्र बहादुर यादव ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में इंजन ट्यूबल से पानी भरकर भैंस को निकाला गया। इस दौरान हसाऊ पुर गांव में सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। और 1771 पीआरबी के सिपाही ज्ञानचंद अमरेंद्र बहादुर यादव, और गदागंज प्रशासन की मौजूदगी में कुएं में गिरी भैंस को सकुशल निकला गया जिसकी मौके पर लोगों ने खूब सराहना की और मौके पर पहुंचे जवानों को धन्यवाद किया। आज तेजतर्रार नवयुवक सरल स्वभाव मृदुभाषी पी आर बी जावान की चारो तरह सराहना हो रही है यही जावान पूरे टिकऊ अलीपुर चकराई मे कुंऐ में गिरे सांड को भी बाहर निकाला था।









