2 दिवासीय 26 वां उर्से लियाकती की शुरुआत 3 दिसम्बर से होगी!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-मौलाना लियाकत हुसैन फाज़िल-ए-तिलहरी का दो दिवसीय 26 वां सालाना उर्स नगर के मोहल्ला कांकड़ में 3 दिसम्बर को नमाज़-ए-फज्र में कुरान ख्वानी के साथ शुरु होगा! दो दिवसीय उर्स 3 दिसंबर को शुरु होगा और 4 दिसंबर कुल शरीफ होगा! उर्स में देश प्रदेश से मौलाना के चाहने वाले शिरकत करते हैं! 
सज्जादा नशीन हज़रत हाजी मोहम्मद स्वाले उर्फ शद्दन मियाँ ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हजरत मौलाना लियाकत हुसैन रहमउल्ला अलैह का यह 26 वां सालाना उर्स आस्तानएं आलिया काज़मिया लियाकती क़ादरी नगर के मोहल्ला कांकड़टोला निकट पुलिस चौकी चौहटिया के पास 3 दिसंबर सुबह बाद नमाज़-ए-फज्र कुरान ख्वानी के साथ शुरु होगा और उसके बाद गुलपोशी और चादर पोशी के रासिम अदा किए जाएगे! बाद नमाज़-ए-इशा मीलादउन्नवी प्रोग्राम होगा जिसमें मुफ्ती मोहम्मद इमरान हनफी वहराईचवी, मौलाना सुल्तान रजा वहराइचवी, मौलाना नोमान रजा वहराइचवी, मौलाना नाजिम रजा मंजरी और उत्तराखंण्ड से मौलाना एजाज रजा साहब बगैरा तशरीफ फरमा होगे!और फिर 3 दिसंबर को कुल शरीफ के बाद उर्स का समापन होगा!









