बन्द मकान के ताले तोड़कर नक़दी समेत लाखों रुपए के सोने के जेबरात चोरी!
CRS शहजहाँपुर/मीरानपुर कटरा
शुक्रवार को अपराह्न चार बजे पूर्व प्रधान इरशाद अहमद बरेली से लौटकर अपने मकान पर पहुंचे तो देखा मेन गेट का ताला टूटा हुआ अन्दर नल के पास पड़ा था।और ताले के पास ही नल का हत्था निकला पड़ा था।बरामदे के चैनल का टूटा हुआ था!बरामदे में कोठरी के दरबाजे का ताला टूटा पड़ा हुआ था, और कोठरी के अन्दर रखी अलमारियों का सामान बिखरा हुआ पड़ा था, और सोने के जेबरात के डब्बे खाली पड़े हुए थे।पूर्व प्रधान इरशाद अहमद की सूचना पर तत्काल पहुंची कटरा थाना पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। पूर्व प्रधान इरशाद अहमद की पत्नी शाहिदा बेगम ने बताया है कि मेरे भाई हनीफ़ बरेली के ख़ुशलोक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है! हम लोग गुरुवार की शाम मकान में ताले डालकर बरेली चले गए थे।रात में बन्द मकान के चोरों ने ताले तोड़कर नकद बीस हजार रुपए समेत दस लाख रुपए के लगभग अठारह तोले के सोने के जेबरात चोरी कर लिए हैं! तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है!
जैसे ज्ञात हो कि 21 अगस्त को थाना क्षेत्र के खैरपुर मिल्कीपुर में चोरों ने ग्रामीण के बन्द मकान के ताले तोड़कर एक लाख रुपए की नकदी समेत दो लाख रुपए के आभूषणों की चोरी कर लिए थे! जिसका अभी तक खुलासा नही हुआ हैं! थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने बताया है कि तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करके चोरों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी!









