यादव महासभा की तिलहर कार्यकारिणी गठित! बलराम यादव अध्यक्ष तथा जयेंद्र यादव महामंत्री बने!

CRS शाहजहाँपुर-यादव महासभा की एक बैठक तिलहर क्षेत्र के ग्राम गुरगिया बहादुरपुर में गणमान्यजनों की उपस्थिति व पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी राजेंद्र पाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव रहे!
इस बैठक के संचालन में संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करके युवाओं का बुजुर्ग जनों के बीच सामंजस्य स्थापित करने तथा अपने समाज की प्रगति की समीक्षा करने पर विचार किया गया उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कमेटी में इस बार नव युवाओं को स्थान देने पर विशेष जोर दिया जाएगा और इसी को ध्यान में रखते हुए जिला महामंत्री प्रमोद कुमार यादव जनसेवक की उपस्थिति में तहसील इकाई का गठन किया गया जिसमें गुरगिया निवासी बलराम यादव को तहसील अध्यक्ष तथा तथा जयेंद्र यादव को महासचिव बनाया गया!
वहीं अवनीश यादव, मृत्युंजय सिंह यादव एडवोकेट, बृजेश कुमार यादव तथा सुखदेव सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया!
अरविंद सिंह यादव , महेंद्र सिंह यादव, विभोर सिंह यादव, बादाम सिंह यादव को सचिव की जिम्मेदारी दी गई! समिति में कोषाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र सिंह यादव तथा लेखाकार के रूप में अनुज कुमार यादव को चुना गया! मीडिया प्रभारी का दायित्व रामवीर सिंह यादव तथा नवीन सृजित पद पर संगठन मंत्री के रूप में अभिषेक यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई प्रचारक का दायित्व राजवीर सिंह यादव को दिया गया!
बैठक में सर्वसम्मति से सुरेश पाल सिंह, विमल कुमार तथा राजेंद्र पाल सिंह को इस समिति का संरक्षक चुना गया तथा अंतरंग सदस्य के रूप में जयवीर सिंह यादव, राकेश सिंह, श्रीपाल सिंह, रामकरण सिंह, छत्रपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, डॉक्टर रामस्वरूप यादव तथा जगदीश सिंह को सम्मिलित किया गया! विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में राजेश्वर सिंह (प्रधान शिवदासपुर) वीरेंद्र सिंह (प्रधान पिथनापर), पुष्पराज सिंह (तिलहर), साधू सिंह तथा चंद्र प्रकाश को शामिल किया गया!
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाज को उन्नति की मार्ग पर ले जाने हेतु नवगठित तहसील इकाई को बधाई , जिला महामंत्री प्रमोद कुमार यादव जनसेवक ने कहा कि आज यादव समाज को एक जुट होकर उसके उत्थान हेतु प्रयास करना होगा जिसमें युवाओं की भूमिका को बढ़ावा देना ही होगा! जिला प्रचारक आचार्य विजयपाल सिंह आर्य रोहित यादव तथा अरुण यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया! तहसील की नवगठित इकाई को वरिष्ठ छात्र नेता आनंद यादव ने भी शुभकामनाएं दी हैं!









