
CRS NEWS आगरा शादी समारोह से लौट रहे छह मित्रों की कार दिगनेर पुलिया पर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। ग्रामीणों ने आधा घंटे प्रयास के बाद कार का शीशा तोड़कर उसमें फंसे युवकों को बाहर निकाला, तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शमसाबाद रोड दिगनेर नहर पटरी की है।
शमसाबाद के गांव गढ़ी मोहनलाल के रहने वाले जितेंद्र, शैलेश, विनोद कुमार, मनीष, योगेश और आदित्य की आयु 30 से 42 वर्ष के बीच थी। वे बमरौली कटारा के नौमील से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने आधा घंटे प्रयास के बाद कार के शीशे तोड़कर युवकों को बाहर निकाला। सभी को बरौली अहीर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया चिकित्सकों ने जितेंद्र, विनोद, शैलेश और मनीष को मृत घोषित कर दिया। योगेश की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि आदित्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।









