रामध्वज का अपमान करने के बिरोध में थाने पर हंगामा, 5 नामजद 12 अज्ञात अराजकतत्वो पर FIR.


माहौल में शान्ति बनाए रखने को गांव में पुलिस बल तैनात!
CRS शाहजहाँपुर-जनपद के थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव बतलैया में स्थिति उस समय तनाव पूर्ण हो गई जब अराजक तत्वो द्वारा पोल से उतार कर रामध्वज पर मल्ल लगा फेंके जाने का मामला सामने आया! सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल पहुंच गया! SP ग्रामीण SDM व CO ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को समझते हुए अराजकतत्वो की पहचान करा उन्हे तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया!
सोमवार की शाम जिले के पुलिस थाना क्षेत्र के बतलैय्या गांव में शोभायात्रा निकाली गई थी तथा ग्रामीणों ने घरों एवँ मार्गों पर राम ध्वज लगाए थे! रात में ही गांव के अराजक तत्वो ने राम ध्वज उतार कर उनके ऊपर मल मूत्र लगाकर शोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपमान किया! वीडियो वायरल होने पर मंगलवार को प्रातः भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और गांव में बबाल खड़ा कर दिया! गुस्साए ग्रामीणों ने मीरानपुर कटरा थाने पर जमकर हंगामा काटा!अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी, तिलहर एसडीएम अंजलि गंगवार, सीओ प्रयांक जैन प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया!
पुलिस ने गांव के ही पाँच नामजद राजू, इक़बाल, शहनबाज़, अजमल, मो० शाहिद सहित 10/12 अज्ञात पर ipc की धारा 153a/295a में मुकदमा पंजीकृत लिया और गांव में स्थिति तनावपूर्ण न बने इसके लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया!









