मानव श्रंखला बनाकर सड़़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक!

CRS शाहजहाँपुर-सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस का जागरूक करने के लिए से गॉंधी फैज-ए- आम कालेज के मैदान में मानव श्रृंखला बना कर समस्त उपस्थित जन-मानस को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धी शपथ दिलायी गई!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार पाण्डेय ने तकनीकी विकास पर जोर देते हुए सभी लोगो से सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की अपेक्षा की! इसी दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) सुधीर जायसवाल ने सड़क दुर्घटनाओं के बाद होने वाली परेशानियों पर जनता का ध्यान आकृष्ट किया! क्षेत्राधिकारी (यातायात) ने सावधानी हटी- दुर्घटना घटी वाक्यांश के आधार पर अपने विचार व्यक्त किये गये! कार्यक्रम में एस०पी० कालेज, जी०एफ०कालेज, आर्य कन्या इण्टर कालेज, आर्य महिला पी०जी० कालेज, सुदामा प्रसाद बाल विद्या मन्दिर, ओ०सी०एफ० इण्टर कालेज, सेण्ट पॉल, इस्लामिया इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज एवं बेसिक शिक्षा परिषद के स्काउट-गाइड सहित लगभग 2400 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया!
मुख्यअतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार पाण्डेय मौजूद रहे! कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (नगर) सुधीर जायसवाल, क्षेत्राधिकारी (यातायात) बी०एस०वीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरबंश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शान्ति भूषण पाण्डेय, जिला बेसिंक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, प्रधानाचार्य जी०एफ० कालेज मो० तारिक, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विकाश कुमार यादव, जी० एफ० कालेज के एन०सी०सी० प्रभारी लेफ्टीनेन्ट इमरान खान, एन०एस०एस० प्रभारी डा० मो० शोएब, जिला स्काउट-गाइड मास्टर दपिन्दर कौर, निकहत परवीन सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!









