राष्ट्रीय योजना, स्वयंसेवियों ने ली मतदाता जागरूकता की शपथ!


CRS शाहजहाँपुर-NH 24/30 स्थित तिलहर क्षेत्र में पन्डित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महा विद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ एस॰ पी॰ यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय योजना के कार्यक्रम अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं को हिन्दी और अंग्रेजी में ‘मतदाता शपथ’ दिलवायी गई! इसके साथ-साथ महाविद्यालय में लोकतंत्रात्मक मूल्यों के उत्प्रेरण और मतदाता जागरूकता का प्रसार करने हेतु 14वें ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं” “वोट जरूर डालेंगे हम”, को विषय बनाकर पोस्टर, पेंटिंग, नारा लेखन एवं जागरूकता का संदेश देने के लिए शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई!
पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थारचना यादव (बी॰ ए॰ द्वितीय सेमेस्टर), संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान-सलोनी (बी॰ ए॰ द्वितीय सेमेस्टर) और संत कुमार (बी॰ ए॰ द्वितीय सेमेस्टर) (बी॰ए॰ द्वितीय सेमेस्टर) तथा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान –सोनम मंसूरी और काजल (बी॰ए॰ द्वितीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान –संत कुमार (बी॰ए॰ द्वितीय सेमेस्टर), संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान-नेहा मिश्रा (बी॰ ए॰ चतुर्थ सेमेस्टर) और शिवानी देवी (बी॰ ए॰ पंचम सेमेस्टर) तथा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान-काजल (बी॰ ए॰ द्वितीय सेमेस्टर) और रचना यादव (बी॰ ए॰ द्वितीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया!
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ॰ एस॰ पी॰ यादव, डॉ॰ सरनपाल सिंह, श्री शशिभूषण , और एन॰ एस॰ एस॰ कार्यक्रम अधिकारी श्री नरेश पाल एवं डॉ॰ अंकिता कनौजिया सहित काजल, नेहा, अजरा, शिवानी, रिया, अंजली, छाया, सोनम, शशि, रोचकी, रचना ,रवि, अंकेश ,सन्त कुमार, सद्दाम, काजिम, आरिफ़, आकाश इत्यादि छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे! कार्यक्रम में दिनेश कुमार, विशाल शर्मा और छोटी बिटिया ने विशेष सहयोग दिया!









