बरेली फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर 8 पुरुष 3 महिलाएं और 1 बच्चे की मौके पर मौत!

CRS शाहजहाँपुर-जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास भीषण सड़क हादसे में पांचाल घाट की तरफ जा रहे टेंपो में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई! मृतकों में आठ पुरुष तीन महिलाएं तथा एक बच्चा है! मृतक तहसील जलालाबाद के गांव लहसना तथा तहसील तिलहर के दमगड़ा गाँव के निवासी है! टेंपो की टक्कर कंटेनर से हुई! कंटेनर चालक वाहन को जलालाबाद में छोड़कर फरार हो गया! कंटेनर को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है!
दुर्घटना की खबर मिलते ही मंडल आयुक्त महोदया श्रीमती सौम्या अग्रवाल, ADG श्री पीसी मीणा, आईजी रेंज डॉ राकेश सिंह, DM उमेश प्रताप सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली! तपश्चात जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ दुर्घटना में मृतकों के ग्राम लहसना एवं ग्राम दमगड़ा गए और मृतकों के परिजनों से भेंट कर उनको सांत्वना दी!
जिला प्रशासन की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल कृषक दुर्घटना बीमा योजना एवं पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए तथा साथ ही जिलाधिकारी महोदय श्री सिंह द्वारा उप जिलाधिकारी तिलहर एवं उप जिलाधिकारी जलालाबाद को मृतकों के परिवारों की आर्थिक स्थिति के संबंध में तत्काल आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए तथा उनके द्वारा मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए इस विषम परिस्थिति में उनके साथ होने तथा इस सुख-दुख की घड़ी में अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया!
(सौजन्य से-जिला सूचना कार्यालय शाहजहाँपुर)









