CRS NEWS रायबरेली, 13 फरवरी 2024 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई, जिसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के कुल 669 आवेदन पत्रों का अनुमोदन किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा से कहा कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्शरशिप (प्रवर्तकता) योजना के पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन करते हुए अवशेष आवेदन पत्रों को नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।










