
चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल अभियुक्त के विरुद्ध सम्बंधित आपराधिक धाराओं में कोतवाली मे मुकदमा पंजीकृत था स्थानीय थाना में आम्रस एक्ट सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर वांछित अभियुक्त अमित उम्र 20 वर्ष पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम कुरौली बुधकर थाना गदागंज रायबरेली को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया गदागंज पुलिस ने अभियुक्त से एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है गिरफ्तार करने वाली टीम दरोगा वकील खान, कांस्टेबल प्रेम वीर सिंह,रोहित कुमार,रिशान्त कुमार वहीं गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है अभियुक्त के विरुद्ध आपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।










