उर्स देखकर घर वापस लौट रहे युवक की बाइक में लगी आग, जलकर राख!
CRS खुटार/शाहजहाँपुर-नगर के मोहल्ला सरोजनी नगर में रहने वाले छंगा का पुत्र शहनूर बच्चों को लेकर क्षेत्र के गांव निहालपुर में लगा उर्स देखने गया था, जहां से वह वापस लौट रहा था! तभी रास्ते में जुड़ी सड़क के पास अचानक बाइक बंद हो गई! जैसे ही उसने बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की तभी अचानक बाइक में आग लग गई! उधर से गुजरे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी!खबर मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बाइक में लगी आग बुझाई लेकिन बाइक तब तक जलकर राख हो गई थी! बाइक स्वामी ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया पुलिस ने जली हुई बाइक, बाइक स्वामी के सुपुर्द कर दी!









