इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों ने नगर में जनसम्पर्क/सभाएं की!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-इंडिया गठबंधन के लिए कांग्रेस पार्टी की अल्पसंयक इकाई के प्रदेश महासचिव के प्रोफेसर जाने आलम खान के नेतृत्व में पार्टी सदस्यों व कर्मचारियों ने नगर में जनसम्पर्क अभियान चला कर घर घर सम्पर्क किया तथा विभिन्न स्थानो पर सभाए की!
प्रोफेसर श्री खान के नेतृत्व में टीम के सदस्यों व पदाधिकारियों ने नगर के मोहल्ला चौहटीयाँ, चौहटियाँ बाज़ार, मुख्य बाज़ार, मेन तिराहाँ, हिंदपट्टी, ख़लील कटरा नितगंजा, शेरगढ़ आदि स्थानो पर लोगों से सम्पर्क कर गठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की! सम्पर्क में उन्होने जनता से वोट की अपील के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतिओं व गारंटी कार्ड को जन जन तक पहुँचाया! टीम ने गठबंधन प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप को भारी मतो से जीत दिलवाने की अपील की !
इस दौरान उन्होने राहुल गांधी व अखलेश यादव के विचार आम जनता तक पहुंचाए! इस दौरान युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सैय्यद फ़िरोज़ अली, सैय्यद फरीद अली, ज़िला सचिव अजय पाठक जी, पूर्व सभासद राम सिंह जी, मोरपाल भाई, मुन्ने नेता जी,ज़हीर नेता जी, फरीद अली, सनाबिल अंसारी, तनवीर अहमद, क्रांति भाई, अफ़ज़ल खान, दानिश शेख, राजीव गंगवार,अतुल ठाकुर प्रवीण तिवारी और तमाम कांग्रेस/सपा जन आदि दर्जनो लोग मौजूद रहें!









