पिज्जा हब, नर्स हत्या कांण्ड में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!पकडे गए साथी आरोपी!
खबर-फॉलोअप!
CRS शाहजहाँपुर-शहर के पिज्जा हब के रूम में नर्स हत्या कांण्ड की गुत्थी सुलझाते हुए शहर की कोतवाली पुलिस कई चौकाने वाले खुलासे किए! शहर की कोतवाली पुलिस ने अधिकारियों के निर्देशन में सफलतापूर्वक घटना का अनावरण करते हुए आज नर्स हत्या कांण्ड का खुलासा कर दिया है! जानकारी के मुताबिक एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स का प्रेम प्रसंग पीलीभीत निवासी शुभम शुक्ला के साथ चल रहा था जिसके चलते नर्स अपने प्रेमी शुभम शुक्ला पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन शुभम पहले से ही शादीशुदा होने के कारण नर्स से विवाह नहीं करना चाहता था! जब दबाव हद से ज्यादा बढ़ गया तो शुभम ने शाहजहाँपुर स्थित पिज़्ज़ा हब रेस्टोरेंट मालिक के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या का प्लान बना लिया!
बता दें कि महानगर के कोतवाली क्षेत्र में चार खंबा पर स्थित पिज़्ज़ा हब रेस्टोरेंट में कुछ दिन पूर्व एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स की लाश पिज़्ज़ा हब रेस्टोरेंट की तीसरी मंजिल पर बने कमरे के बाथरूम में पाई गई थी जिसके बाद युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुभम शुक्ला व उसके अन्य अज्ञात साथियों एंव होटल मालिक अभिषेक कश्यप के खिलाफ धारा 376D 302, 120B के तहत शाहजहाँपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था!
जानकारी में बताया गया कि नर्स की हत्या के बाद उसके फोन को पिज्जा हब के मालिक अभिषेक कश्यप ने छत पर ईटो के बीच छुपा दिया पुलिस की पूछताछ के दौरान रेस्टोरेंट मालिक ने हत्या में सहयोग करना कबूल कर लिया! स्टाफ नर्स की हत्या के अगली ही सुबह मुख्य आरोपी शुभम शुक्ला का फांसी लगा शव पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में पाया गया था!
मुख्यारोपी शुभम शुक्ला ने हत्या के बाद रेस्टोरेंट के रूम से ही अपनी प्रेमिका की हत्या करने का जुर्म कबूलते हुए वीडियो भी बनाया!
जानकारी के मुताबिक फिर खुद को फाँसी लगाने से पहले भी बनाया गए वीडियो में उसने इकबाले जुर्म कर लिया! फिलहाल पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए शहर की कोतवाली पुलिस ने पिज़्ज़ा हब रेस्टोरेंट के मालिक अभिषेक कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है!









