लखो रुपये में तैयार शोपीस बना सेल्फी प्वाइंट, हवा के झोके से ध्वस्त हो गया!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के पूर्वी क्षेत्र सदभावना चौक पर लाखो खर्च कर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट विगत चार माह में ही शोपीस बन कर रह गया था! लोगो में आई लव यू तिलहर के साथ सेल्फी का क्रेज तो कम होता ही गया साथ ही मानको को ताक पर रख बनाया गया सेल्फी प्वाइंट समय से पूर्व ही ध्वस्त हो गया!
विदित हो, चन्द माह पूर्व पालिका प्रशासन द्वारा लाखो रुपया खर्च कर आनन फानन में बनाए गए इस नवनिर्मित सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन नवनिर्वाचित भाजपा विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा द्वारा फीता काटकर किया गया था, लेकिन रखरखाव की लापरवाही कहें या फिर निर्माण में मानकों का दुर्प्योग, कि दो वर्षों के अंदर ही सेल्फी प्वाइंट ध्वस्त होकर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है!
सूत्रो की माने तो नगर में जनहित के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत मानको को ताक पर रख कर बनाए गए कई सार्वजनिक शौचालय उद्घाटन से पूर्व ही अपनी बदहाली पर आसू बहा रहे हैं! नगर विकास के नाम पर सरकार का करोड़ो रुपया शहीद पार्क, सार्वजनिक शौचालय, सदभावना चौक व अम्बेडकर चौक पर बनाए गए फुवाँरे तथा सेल्फी प्वाइंट आदि पालिका प्रशासन की ओर से सफाई और रखरखाव व्यवस्था न होने के कारण जर्जर होते नज़र आ रहे हैं लेकिन इस ओर चेयरप्रसन व पालिका प्रशासन पूरी तरह आँखे मूंदे बैठे हैं जबकि हालातो को देख कर नगरवासियों में रोष उत्पन्न होते देखा जा सकता है!









