
खीरों (रायबरेली) – थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में गुरुवार की दोपहर 4 बजे घर में बिजली का पंखा ठीक करते समय करेंट की चपेट में आया दिहाड़ी मजदूर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेजा।
गांव निवासी राजकुमार गौतम उम्र 38वर्ष पुत्र शीतल गौतम अपनी पत्नी नीलम के साथ मिलकर मजदूरी कर घर चलाता था जहां गुरुवार को काम ना होने के कारण राज कुमार घर मे ही था वही रोज कि तरह पत्नी नीलम मनरेगा में मजदूरी करने गई थी और पुत्री महक 13 वर्ष , वैष्णवी 3 वर्ष,पुत्र विराट 9 वर्ष घर के बाहर खेल रहे थे । तभी फर्राटा पंखा चलना बंद हो गया । राजकुमार पंखा ठीक करते समय पंखे में उतर रही करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। बाहर खेल रही पुत्री महक ने देखा तो शोर मचाया शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन सीएचसी लालगंज ले गए। जहां चिकित्सको ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया ।अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।वही इस घटना के बाद पिता शीतलदीन,पत्नी नीलम व बच्चों सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में खीरो थाना प्रभारी से बात करने पर बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।









