
एक वृक्ष मां के नाम वन महोत्सव के तहत गोविंदपुर माधव प्राथमिक विद्यालय में लगाए गए पेड़ l
रायबरेली- गदागंज -:विकास खंड दीन शाह गौरा के गोविन्द पुर माधव प्राथमिक विद्यालय में वन महोत्सव अभियान के तहत ग्राम प्रधान शिव नारायण मौर्य की मौजूदगी में डलमऊ वन रैंजर रमेश कुमार, राकेश कुमार, केदारनाथ,आदि ने नन्हे नन्हे बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और और बच्चों को प्रोत्साहित किया कि आप ही आगे की भविष्य हैं और आप लोगों के हाथ में ही आगे की बागडोर है इसलिए अभी से आप सभी एक-एक वृक्ष अपने मां के नाम अवश्य लगाये और कहा हर एक व्यक्ती को एक पेड़ अपने मां के नाम से अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि वृक्ष से ही हमें अनेकों ऑक्सीजन तेज धूप में छाह मिलती है कई सालों तक उस वृक्ष से लगाव रहता है समय-समय पर उस वृक्ष का उपयोग हम लोग करते रहते हैं हम सभी को चाहिए कि हर प्रकार के वृक्ष अपने घर गांव में अवश्य लगाये जिससे हमारे यहां का शुद्ध वातावरण बना रहे l क्योंकि जीवन का एक ही सहारा पर्यावरण हमारा,









