
क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह व दार अल अरक़म प्री स्कूल की प्रिंसिपल फरहीन फातिमा ने किया वृक्षारोपण
सलोन रायबरेली। वन महोत्सव सप्ताह के दौरान आज सलोन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया, सलोन स्थित दार अल अरक़म प्री स्कूल स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के संग सलोन सीओ वंदना सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण करते हुए बच्चों को हमेशा वृक्ष लगाने के लिए उत्साहित किया और साथ ही साथ उन्होंने बच्चों से कहा कि वह अपने परिजनों से भी कह कर पेड़ लगाए ताकि आने वाले समय में ऑक्सीजन की कमी न होने पाए बच्चों से बात करते हुए सीओ ने कहा कि हर व्यक्ति के लिए वृक्ष महत्वपूर्ण है अगर हर व्यक्ति वृक्षारोपण की तरफ ध्यान दे ले तो जो आने वाला मानसून है उसमें कभी परेशानी ना हो और अन्य आपदाओं से भी बचा जा सकता है इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही को सलोंन सीओ ने लोगो से भी अपील करते हुए कहा है कि हर व्यक्ति को संकल्प करते हुए वृक्ष को लगाना चाहिए ताकि आने वाला समय भयावह न हो जबकि इस चक्रवात और आकस्मिक परिवर्तित हो रहे मौसम में वृक्षों का होना बहुत आवश्यक है इस मौके पर मौजूद रहे सीओ सलोन वंदना सिंह प्रिंसिपल फरहीन फातिमा मैनेजर मोहम्मद शारिब अध्यापक जुफीन सिद्दीकी अन्य सरफराज भाई अयूब अता आदिल मौलाना हम्माद आदि लोग मौजूद रहे










