
लोकेशन रायबरेली
थमने का नाम नहीं ले रहा है दबंगों की दबंगई,
दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को किया घायल
रायबरेली । मामला थाना अटौरा चौकी के गुरु बक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंदई का पुरवा का है जहां पर गांव की एक लड़की दुकान पर ठंडा लेने आई वहां पर कुछ मनचले दबंगों ने लड़की के साथ बदसुलूकी की लड़की घर जाकर अपने भाइयों से बताई, भाइयों द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने उनके परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर कर दिया जिसमें अरविंद कुमार पुत्र गौतम प्रसाद उम्र 20 साल, धर्मेंद्र कुमार पुत्र गौतम प्रसाद उम्र 26 साल, राम श्री पत्नी गौतम प्रसाद उम्र 55 साल के ऊपर गांव के ही सोनू बचाओले छोटेलाल एवं अन्य 6 – 7 साथियों के साथ जानलेवा हमला किया गया जिसमें अरविंद के सिर में गंभीर चोट आई जिसमें धर्मेंद्र और राम श्री को मामूली चोटे आई पीड़ित परिवार द्वारा तत्काल डायल 112 को फोन किया मौके पर पुलिस पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा पहुंचाया प्राथमिक उपचार करने के बाद पीड़ित थाने गए जिसमें से मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा डॉक्टरी परीक्षण के लिए पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा भेजा जहां पर तैनात डॉक्टर बृजेश कुमार ने घायलों का मेडिकल किया ।










