
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली में बेखौफ दबंगों ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे दंपति समेत मासूम बच्चे को जिंदा जलाया, दंपति समेत मासूम बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टर के मुताबिक दोनों पति-पत्नी 80% से अधिक जल गए हैं और उनकी हालत बहुत गंभीर है, मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव का है जहां घर के बाहर राम अवध अपनी पत्नी प्रीति व 10 साल के बच्चे दीपांशु के साथ चारपाई पर सो रहे थे तभी उनको देखो जला दिया जिससे दंपति समेत मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही घायल की मां रामकली ने बताया की खेत में पानी लगाने को लेकर गांव के ही सालिगराम से चार-पांच दिन पहले विवाद हुआ था और उसने देख लेने की धमकी दी थी हालांकि सूचना पर पहुंची ने घायलों का बयान दर्ज करने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।










