
*पैतृक मकान जबरन गिरवाने का पीड़िता ने लगाया आरोप*।
*गदागंज रायबरेली*
रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सरदारगंज की रहने वाली बॉबी परवीन ने समाधान दिवस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुर की पुश्तैनी मकान में उसका हिस्सा है। लेकिन देवर फारूक ने अपनी दबंगई के बल पर उसके मकान के ऊपर के हिस्से को गिरवा दिया। जब मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। तब पुलिस ने भी पीड़ित महिला से न्यायालय से स्थगन आदेश लाने की बात कही। जबकि पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाहर रहती है।इसी का फायदा उठाते हुए। उसके देवर फारूक ने मरहूम ससुर मोहम्मद फकीरे से अंगूठे लगवा कर फर्जी तरीके से वसीयत करवा ली थी।और इस आधार पर पूरी संपत्ति पर कब्जा करना चाह रहा था। जब हम लोगों को मामले की जानकारी हुई तो।वसीयत और चल अचल संपत्ति की अपील दाखिल की गई।लेकिन न्यायालय में वाद दाखिल करने के बाद वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया । आज उसने अपनी दबंगई के बल पर उसके मकान को गिरवा दिया। उसके हिस्से के मकान को गिरवा दिया गया है। प्रशासन भी न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा के बावजूद मनमानी तरीके से जबरन पैतृक मकान गिरवा दिया पीड़ित को प्रशासन से न्याय मिलने की उम्मीद टूट गई।










