
एंकर नहर में डूबे प्रेमी युगल में 24 घंटे बाद प्रेमी का शव हुआ बरामद, कल प्रेमी युगल ने नहर में कूद कर की थी आत्महत्या, वहीं महिला का शव बरामद करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी मामला भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव के पास का था जहां अमन पुत्र राजेंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी खानपुर का अपने मौसेरी बहन संगीता से प्रेम हो गया बात खुलने व समाज के डर से दोनों प्रेमी युगल अमन व संगीता ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर शारदा पुल से छलांग लगा दी थी आज 24 घंटे बाद प्रेमी अमन का शव पुलिस ने नहर से बरामद करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं महिला के शव की तलाश के लिए रेस्क्यू टीमों का अभियान लगातार जारी है।









