
बदायूँ-: बिसौली में शमशान की भूमि से दबंगों का कब्जा हटवाने के लिए गांव परसिया के ग्रामीण देवेन्द्रपाल ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने मरघट की जमीन को जोत लिया है। इस वजह से गांव के लोगांें को शवों के अंतिम संस्कार में काफी दिक्कत पेश आ रही है।देवेन्द्रपाल ने सीएम योगी से शमशान की भूमि से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है।










