
70 छात्र/ छात्राओं में बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक दुष्यंत यादव एवं विवेक कुमार चौधरी के सौजन्य से बैग का वितरण किया
सलोन रायबरेली। बैंक ऑफ़ बडौदा के 117 वे स्थापना दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय राजापुर माफी के 70 छात्र/ छात्राओं में बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक दुष्यंत यादव एवं विवेक कुमार चौधरी के सौजन्य से बैग का वितरण किया गया। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर बोलते हुए शाखा प्रबंधक ने कहा कि बच्चे नियमित विद्यालय आए और अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अच्छे संस्कार सीखें। अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ राजेश कुमार पांडेय ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा की यह अनूठी पहल पर खुशी का इजहार किया। और कहा कि इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति और रूचि उत्पन्न होगी ।नरेंद्र सिंह सबा खान आदि शिक्षको ने अपने विचार रखें। अंत में राजेश कुमार मिश्र प्रधानध्यापक ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। इसी क्रम में न्यूट्रीशियन क्लब सलोन की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या में सेवानिo शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान की ने एक पेड़ मां के नाम रोपित किया और सभी शिक्षकों ने मिलकर वृक्षारोपण कर हरित क्रांति लाने का संदेश दिया।










