
लोकेशन रायबरेली
एंकर- डलमऊ रायबरेली। आषाढ़ माह गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लाखो की संख्या श्रद्धालुओं ने डलमऊ कस्बे के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर मन्नतें मांगी। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा के एक दिन पहले ही स्नान घाटों पर पहुंच गए थे। रात में घाटों पर ढोल मजीरो की धुन में भक्ति गीत भी गए जिससे गंगा तक भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने सुबह करीब 3 बजे से ही स्नान करना प्रारंभ कर दिया था। सुबह 5 बजे से 8 बजे के बीच स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी 10 से लेकर 12 बजे के बीच स्नान घाट श्रद्धालुओं से भर गए लोग अन्य स्नान घाटों की तरफ जाने लगे। देखते ही देखते कस्बे के मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ लगने लगी। दूरदराज से आने वाले लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा कस्बे के मियां टोला, भागीरथी मैरिज हॉल, वीआईपी गेस्ट हाउस बिजली पावर हाउस के पास अस्थाई वाहन स्टैंड की व्यवस्था की गई थी जिससे दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से निजात मिली। श्रद्धालुओं को सुरक्षित गंगा नदी में स्नान कराने के लिए प्रशासन की तरफ से बेरी केटिंग के साथ साथ भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी जिससे इस पूर्णिमा पर चोरी की घटनाएं नहीं घटित हो सकी। तीर्थ पुरोहितों की मानें तो इस पूर्णिमा पर लगभग 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया था।










