
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गभीर रूप से घायल।
गदागंज रायबरेली।
जनपद रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के दीनशाह गौरा ब्लॉक के सामने रायबरेली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार दो भाई सचिन उम्र 20 वर्ष व अमित उम्र 18 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र निवासी पाही मजरे दाऊद पुर गड़ई जो गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु सी एच सी जगतपुर ले जाया गया है वही सुचना पर पहुंची गदागंज पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।










