
CRS NEWS रायबरेली, 27 जुलाई 2024 जिला क्रीडाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि राज्य परियोजना निदेशक, उ०प्र०, माध्यमिक शिक्षा अभियान के क्रम में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने एवं शारीरिक व मानसिक रूप से शसक्त बनाने हेतु जनपद के चयनित 43 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनत् बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिस हेतु मार्शल आर्ट (कुंफू, जूडो, कराटे, ताइकाण्डो आदि) में ब्लैक बेल्ट योग्यताचारी प्रशिक्षकों की आवाश्यकता है। उन्होंने बताया है कि इस हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय रायबरेली द्वारा निर्धारित प्रारूप पर आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन जमा करने की तिथि 29 जुलाई से 04 अगस्त 2024 तक निर्धारित है।
जिला कीड़ा अधिकारी ने नियम व शर्तों के बारे में बताया कि आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र सीधे कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली या कार्यालय जिला कीडा अधिकारी रायबरेली के डाक पटल पर प्राप्त करा सकते हैं। प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के उपरान्त सम्बन्धित प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिमाह 5000/- की दर से प्रशिक्षक को प्रति विद्यालय भुगतान किया जायेगा। प्रशिक्षण की अवधि प्रतिदिन न्यूनतम 40 मिनट निर्धारित है। प्रशिक्षण के चयन में महिला प्रशिक्षण को वरीयता दी जायेगी। पर्याप्त संख्या में महिला प्रशिक्षण उपलब्ध न होने पर पुरूष प्रशिक्षण पर विचार किया जायेगा। चयनित प्रशिक्षण को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में प्रशिक्षण प्रदान करने की सहमति देनी होगी। प्रशिक्षण की अवधि 03 माह होगी। प्रशिक्षण का चयन नितान्त अस्थायी होगा।
पर्याप्त संख्या में योग्यताधारी प्रशिक्षण उपलब्ध न होने पर एक प्रशिक्षण अधिकतम 03 विद्यालयों में प्रशिक्षण दे सकेगा। अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर हाईस्कूल एवं इण्टर के औसत प्राप्तोंको के आधार पर प्रशिक्षण का चयन किया जायेगा। पदों की संख्या जनपदीय समिति द्वारा आवश्यकतानुसार परिवर्तित की जा सकती है।










