
CRS NEWS रायबरेली,30 जुलाई 2024 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने रतापुर स्थित एकता विहार कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। कॉलोनी और आसपास के लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस केंद्र के रखरखाव की जिम्मेदारी विकास प्राधिकरण की है। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिया कि शादी विवाह,जन्मोत्सव आदि अन्य मांगलिक कार्यक्रमो के दौरान यहां पर साफ सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा)अमृता सिंह, विकास प्राधिकरण अभियंता एम अहमद सहित अन्य उपस्थित रहे।
वंदन योजना के अंतर्गत शहरी निकायों के सौन्दरीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वंदन योजना के अंतर्गत अपनी रायबरेली रमणीय रायबरेली के नाम से चल रहे सौन्दरीकरण कार्य के दौरान मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन विभाग और संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह लोगों के ऐतिहासिक,धार्मिक और सामाजिक भावनाओं से जुड़ी हुई योजना है।अतः इसमें पारदर्शिता का ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर विकास प्राधिकरण अभियंता, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के अतिरिक्त पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
बड़ा कुआं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी ने किला बाजार स्थित बड़ा कुआं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सौन्दरीकरण कार्य के अंतर्गत इसका भी कायाकल्प किया जाए। उन्होंने ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह को निर्देश दिया कि इसकी साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा। इस बात का ध्यान रखा जाए की इसके आसपास कूड़ा करकट इकट्ठा न होने पाए। आसपास का गंदा पानी इसमें न जाने पाए इसकी भी व्यवस्था कराई जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ईओ नगर पालिका के अतिरिक्त स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।










