
सेवा निवृत वनमाली को किया गया सम्मानित।
रायबरेली- डलमऊ-:वन रेंज डलमऊ में वन माली के पद पर तैनात रहे केदारनाथ अपने पद का निर्वहन करते हुए सेवाकाल का समय समाप्त होने पर नौकरी के दिन पूर्ण हो जाने पर वह दिनांक 31-07-2024 दिन बुधवार को डलमऊ रेंज ऑफिस से रेंजर मोहम्मद अकबर के द्वारा समस्त वन विभाग के स्टाफ को बुलाकर वन माली रहे केदारनाथ को फूल माला पहना कर यादगार के लिए कुछ सप्रेम भेंट गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया और उनके बारे में रेंजर मोहम्मद अकबर ने बताया कि केदार नर्सरी के विषय में माहिर व्यक्ति थे पौधशाला में पौधे किस तरह से तैयार किए जाते हैं कौन-कौन से पौधे किस समय पर कितने खाद्य पानी में तैयार होंगे इसका इन्हें काफी अनुभव रहा इनसे बेहतर डलमऊ वन रेंज में पौधशाला की जानकारी किसी को नही है और रेंजर मोहम्मद अकबर के द्वारा कहां गया कि आप वन विभाग के एक अमूल्य व्यक्ति है इसलिए अपने कर्तव्य को कभी भूलना मत और आपके विभाग के विषय में जो जानकारियां आपको मिले वह साझा करते रहना और सहयोग बनाये रखना वन कर्मी के विदाई समारोह के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर डलमऊ वन रेंजर मोहम्मद अकबर दरोगा रजनीश, वनरक्षक राकेश, वन दरोगा अखिलेश, वन दरोगा प्रदीप सिंह, योगेश सिंह, आदि वन विभाग कर्मचारियों के द्वारा बड़े ही धूमधाम से सम्मान समारोह करते हुए विदाई की गईl










