
जन सेवा दल (प्रस्तावित)की बैठक हुई संपन्न
जन सेवा दल का प्रचार प्रसार और नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में डटे शीर्ष पदाधिकारी
ऊंचाहार-रायबरेली-: जनपद रायबरेली के डलमऊ तहसील गौरा ब्लाक क्षेत्र के खसपरी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रदीप शर्मा के घर में प्रस्तावित जन सेवा दल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद के कोने कोने से आए JSD के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति उपरांत शीर्ष पदाधिकारियों आदरणीय वीरेंद्र सिंह,गया प्रसाद कफन धारी, अरविन्द गौरव, सतीश वर्मा, अनिल सविता डलमऊ अध्यक्ष , वीरेंद्र सविता ऊंचाहार अध्यक्ष, संतोष मौर्य ग्राम प्रधान दाउदपुर गड़ाई , मुकेश मौर्य, गदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह,ने जन सेवा दल के विजन को लोगों के समक्ष्य साझा किया और यह विश्वास जताया कि यदि आप सभी लोग जन सेवा दल के प्रचार–प्रसार में और नीतियों को घर-घर पहुंचने में हमारा साथ देंगे तो अवश्य ही हमारी संख्या बढ़ेगी और हम ताकतवर होंगे साथ ही साथ मौजूद राष्ट्रीय सह संयोजक वीरेंद्र सिंह ने अति पिछड़ा वर्ग समाज का उत्थान, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि यदि अति पिछड़ा वर्ग एक साथ एक मंच पर आकर अपनी ताकत को दर्शाता है तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे समाज से भी विधायक, मंत्री और सांसद होंगे जो हमारी आवाज बनकर विधानसभा से लेकर लोकसभा तक अपनी भागीदारी रखेंगेl










