
जन सेवा दल (प्रस्तावित)की बैठक हुई संपन्न
जन सेवा दल का प्रचार प्रसार और नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में डेट शीर्ष पदाधिकारी
लालगंज, रायबरेली।
जनपद रायबरेली के लालगंज कस्बे में स्थित शिवकुमार होटल में प्रस्तावित जन सेवा दल की बैठक हुई संपन्न। जिसमें जनपद के कोने कोने से आए JSD के पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति उपरांत शीर्ष पदाधिकारी आदरणीय वीरेंद्र सिंह,गया प्रसाद कफन धारी, अरविन्द गौरव, सतीश वर्मा ने जन सेवा दल के विजन को लोगों के समक्ष्य साझा किया और यह विश्वास जताया कि यदि आप सभी लोग जन सेवा दल के प्रचार–प्रसार में और नीतियों को घर-घर पहुंचने में हमारा साथ देंगे तो अवश्य ही हमारी संख्या बढ़ेगी और हम ताकतवर होंगे साथ ही साथ राष्ट्रीय सह संयोजक वीरेंद्र सिंह ने अति पिछड़ा वर्ग समाज का उत्थान, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि यदि अति पिछड़ा वर्ग एक साथ एक मंच पर आकर अपनी ताकत को दर्शाता है तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे समाज से भी विधायक, मंत्री और सांसद होंगे जो हमारी आवाज बनकर विधानसभा से लेकर लोकसभा तक जायेंगे और हमारे सहायक होंगे बस आप सभी लोगों से यही










