
CRS NEWS रायबरेली,1 अगस्त 2024 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पशुपालन विभाग की जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में की।
बैठक में गोवंश आश्रय स्थलों में वर्षाकाल में आ रही कठिनाइयो के निवारण पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने तहसील और ब्लॉकवार गोआश्रय स्थलों के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया की वर्षा काल में सभी स्थलों में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा और चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध रहे। भूसा टेंडर की कार्यवाही के अतिरिक्त भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी गोआश्रय स्थलों में निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करा लें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में संचालित समस्त गोवंश आश्रय स्थलों में वर्षा काल के दौरान पर्याप्त साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। जल भराव की समस्या को समय रहते दूर कर लिया जाए। किसी भी गोवंश की मृत्यु पर पोस्टमार्टम के उपरांत ही उचित तरीके से अंतिम संस्कार कराया जाए। को विचरण करने से रोक। जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
बैठक में सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।










